IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है और दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की यह लगातार चौथी हार है। टीम ने अब तक पांच में से चार मैच गंवा दिए हैं और वह पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में छह पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है।
एक नजर IPL 2025 के लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-
| टीम का नाम |
मैच |
जीते |
हारे |
पॉइंट्स |
नेट रन रेट (NRR) |
| दिल्ली कैपिटल्स |
3 |
3 |
0 |
6 |
+1.257 |
| गुजरात टाइटंस |
4 |
3 |
1 |
6 |
+1.031 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
3 |
2 |
1 |
4 |
+1.149 |
| पंजाब किंग्स |
3 |
2 |
1 |
4 |
+0.074 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
4 |
2 |
2 |
4 |
+0.070 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स |
4 |
2 |
2 |
4 |
+0.048 |
| राजस्थान रॉयल्स |
4 |
2 |
2 |
4 |
-0.185 |
| मुंबई इंडियंस |
4 |
1 |
3 |
2 |
+0.108 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
4 |
1 |
3 |
2 |
-0.891 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
5 |
1 |
4 |
2 |
-1.629 |
यह भी पढ़ें: ‘मिसेज एंड मिसेज….’ ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी, तस्वीरें आईं सामने
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली हैदराबाद की टीम ने 153 रन बनाए। टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 27 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आखिरी ओवरों में कप्तान पैट कमिंस ने 9 गेंदों पर 22 रन ठोककर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।
गिल ने खेली 61 रनों की कप्तानी पारी
हैदराबाद से मिले 153 रनों के टारगेट को हासिल करने में गुजरात की टीम को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, जहां टीम ने कप्तान शुभमन गिल की 61 रनों की पारी के दम पर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 49 जबकि शेरफन रदरफोर्ड ने 35 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, हेड कोच जयवर्धने ने कर दिया कंफर्म