IPL 2025: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं एक जगह अभी खाली है जिसके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जंग छिड़ी है। वहीं प्लेऑफ से पहले बीसीसीआई ने एक नियम में बदलाव कर दिया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स को रास नहीं आया है।
BCCI ने इस नियम में किया बदलाव
दरअसल 20 मई को प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान करने के साथ-साथ बीसीसीआई ने एक नियम में भी बदलाव किया है। बीसीसीआई ने अब मैचों को बारिश के बाद पूरा कराने के लिए 60 मिनट का समय ओर बढ़ा दिया है। इससे पहले ये समय 1 घंटे का था। यानी अगर बारिश आती है तो मैच को पूरा करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। क्योंकि बारिश के चलते आईपीएल में कई मैच रद्द हो चुके हैं।
17 मई को आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत हुई थी, इस दिन आरसीबी और केकेआर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाना था। जो बारिश के चलते रद्द हो गया था और 1 अंक के आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई थी तो वहीं केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। वहीं बीसीसीआई का ये फैसला अब कोलकाता नाइट राइडर्स को रास नहीं आया है और फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आईपीएल के सीईओ को एक पत्र लिखा है।
KKR के सीईओ ने लिखा पत्र
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने आईपीएल के सीओओ हेमंग अमीन को भेजे ईमेल में कहा, ” हालांकि इन परिस्थितियों में नियमों में मध्य सत्र में ये बदलाव आवश्यक हो सकते हैं, लेकिन इन बदलावों को लागू करने के तरीके में अधिक स्थिरता की उम्मीद की जा सकती है।”
आगे उन्होंने लिखा “जब आईपीएल फिर से शुरू हुआ, तो यह स्पष्ट था कि 17 मई को केकेआर बनाम आरसीबी का पहला मैच बैंगलोर में बारिश के कारण बाधित होने का उच्च जोखिम था। पूर्वानुमान सभी के सामने था। न केवल खेल धुल गया, बल्कि अब लागू किए जा रहे अतिरिक्त 120 मिनट कम से कम 5 ओवर के खेल का मौका प्रदान कर सकते हैं। इस बारिश के कारण केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई। इस तरह के निर्णय और उन्हें लागू करने में असंगतता इस स्तर के टूर्नामेंट के लिए उचित नहीं है। मुझे यकीन है कि आप भी समझ सकते हैं कि हम क्यों दुखी हैं।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: बिना विकेट चटकाए खर्च किए 210 रन, RR के इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
27 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
3 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines