हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: बटलर का कैच छोड़ने पर वैभव अरोड़ा पर भड़क उठे हर्षित राणा, वायरल हुआ रिएक्शन

IPL 2025:कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL मुकाबले में 3 विकेट पर 198 रन बना डाले।

विज्ञापन

IPL 2025: जोस बटलर टी-20 फॉर्मेट में ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें दोबारा मौका देना भारी पड़ सकता है। लेकिन केकेआर के गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने यही गलती कर दी। ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस और केकेआर के मैच के दौरान एक अहम मोड़ पर उन्होंने बटलर का एक आसान कैच छोड़ दिया, जिससे बटलर बच गए और आउट नहीं हुए।

हर्षित राणा को आया गुस्सा

मैच के 15वें ओवर में जब गुजरात टाइटंस को रन बनाने की जरूरत थी, तब केकेआर के गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑफ स्टंप पर एक शानदार लेंथ बॉल डाली। जोस बटलर ने इस गेंद को हवा में मार दिया। मिड-ऑफ पर खड़े वैभव अरोड़ा के पास कैच पकड़ने का पूरा मौका था, लेकिन आखिरी पल में वो कैच छोड़ बैठे।

 

इससे भी ज्यादा नुकसान की बात ये रही कि गेंद बाउंड्री के पार चली गई और चार रन जुड़ गए। हर्षित राणा काफी निराश हो गए क्योंकि उन्होंने बटलर को बेवकूफ बनाया था और उन्हें आउट करने का पूरा मौका था। लेकिन कैच छूटने की वजह से बटलर टिके रहे और फिर उन्होंने गजब की बैटिंग करते हुए केकेआर की गेंदबाजी की हालत खराब कर दी।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL मुकाबले में 3 विकेट पर 198 रन बना डाले।

गिल ने 55 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ 114 रन और फिर जोस बटलर के साथ 58 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोके जिसमें 8 चौके शामिल थे। कोलकाता की तरफ से वैभव अरोड़ा ने 44 रन देकर 1 विकेट लिया और हर्षित राणा ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाया। आंद्रे रसेल को भी 1 विकेट मिला, उन्होंने सिर्फ 13 रन दिए। हालांकि वैभव और हर्षित दोनों काफी महंगे साबित हुए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola