हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs LSG: क्या शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच बढ़ा तनाव? वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

IPL 2025 GT vs LSG: गुजरात टाइटंस बनाम एलएसजी मैच के बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत के हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर कुछ यूजर्स का मानना है कि गिल ने पंत को नजरअंदाज किया।

विज्ञापन
Shubman Gill-Rishabh Pant

IPL 2025 GT vs LSG: आईपीएल 2025 में 22 मई को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऋषभ पंत की एलएसजी ने 33 रन से जीत हासिल की। हालांकि इस हार के बाद भी गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं मैच के बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यूजर्स बोल रहे हैं कि गिल और पंत के बीच तनाव है और गिल ने पंत को अनदेखा किया है।

मैच के बाद इग्नोर करते हुए गिल ने मिलाया हाथ

दरअसल मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत की अनदेखी करके हाथ मिलाकर जल्दी से आगे बढ़ जाते हैं इस दौरान पंत कुछ बातचीत करते हैं लेकिन गिल उनपर उतना ध्यान नहीं देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी सुर्खियां बटौर रही है। अब कई यूजर्स का मानना है कि शुभमन गिल ने ऋषभ पंत को नजरअंदाज किया है। जबकि अन्य ने सुझाव दिया कि यह दो भारतीय साथियों के बीच दोस्ताना मजाक था।

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स ही ऐसी टीम है जिसने इस सीजन गुजरात टाइटंस को 2 बार हराया है। गुजरात को इस सीजन 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिसमें से 2 बार अकेले एलएसजी ने गिल की टीम को हराया है। अब एलएसजी का आखिरी लीग मुकाबाल 27 मई को आरसीबी के साथ होगा।

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर एकसाथ जाएंगे दोनों खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। वहीं रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि इस दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को मिल सकती है, वहीं ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ होंगे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: LSG की जीत पर संजीव गोयनका का पोस्ट वायरल, GT के लिए लिखी खास बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola