Live Updates
ई साला कप नमदे
आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने के साथ ही विराट कोहली के आंखों से आंसू टपक पड़े। कोहली खुद को रोक नहीं पाए और किसी बच्चे की तरह फूट-फूटकर रोए। आरसीबी के लिए लंबा इंतजार खत्म हो चुका है। ई साला कम नमदे आरसीबी।
आरसीबी बनी चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 17 साल का इंतजार खत्म हो गया है। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया है। कोहली की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।
चैंपियन बनने की तरफ बढ़ रही आरसीबी
उमरजई को सिर्फ एक रन के स्कोर पर यश दयाल ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब के अब 7 विकेट गिर चुके हैं और आरसीबी पहली बार चैंपियन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
भुवी ने दिया पंजाब को दोहरा झटका
भुवनेश्वर कुमार ने नेहल वढेरा के बाद अब मार्कस स्टोइनिस को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। स्टोइनिस ने पहली ही गेंद पर सिक्स जमाया था और अगली ही बॉल पर वह अपना विकेट गंवा बैठे हैं।
नेहल को भुवी ने किया चलता
नेहल वढेरा को 15 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने चलता कर दिया है। पंजाब की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
पंजाब के हाथ से फिसल रही जीत
नेहल वढेरा और शशांक सिंह को अब से गेयर बदलना होगा। 15 ओवर में पंजाब किंग्स 119 तक ही पहुंच सकी है। नेहल 13 और शशांक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आरसीबी ने कसा शिकंजा
आरसीबी के गेंदबाजों ने अब मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। सुयश शर्मा ने टीम की ओर से एक और बेहतरीन ओवर डाला है। जीत धीरे-धीरे पंजाब किंग्स से दूर जा रही है।
जोश इंग्लिस को भी क्रुणाल ने भेजा पवेलियन
क्रुणाल पांड्या ने एक और बड़ा विकेट अपने नाम कर लिया है। जोश इंग्लिस 39 रन बनाकर चलते बने हैं। 98 के स्कोर पर अब पंजाब ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
क्रुणाल की बेहतरीन गेंदबाजी
क्रुणाल पांड्या कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। 3 ओवर में क्रुणाल ने सिर्फ 14 रन खर्च किए हैं और एक विकेट भी निकाल चुके हैं। जोश इंग्लिस 31 और नेहल वढेरा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट
रोमारियो शेफर्ड ने श्रेयस अय्यर को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। अय्यर को शेफर्ड ने चलता कर दिया है।
क्रुणाल के जाल में फंसे प्रभसिमरन
क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन सिंह को 26 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है।
सुयश की हुई जमकर धुनाई
सुयश शर्मा के पहले ही ओवर में प्रभसिमरन ने दो सिक्स जमा दिए हैं। इस ओवर से 15 रन आए हैं और पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 8 ओवर में 70 रन लग चुके हैं।
पंजाब के नाम रहा पावरप्ले
छह ओवर का पावरप्ले पंजाब किंग्स के नाम रहा है। प्रियांश आर्या का विकेट गंवाने के बावजूद पंजाब किंग्स ने 52 रन लगा दिए हैं। प्रभसिमरन 15 और जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अब विकेट तलाशनी होगी वरना मैच हाथ से निकलता चला जाएगा।
प्रियांश चले पवेलियन
बाउंड्री लाइन पर फिल सॉल्ट ने बेहतरीन कैच लपकते हुए प्रियांश आर्या की 24 रन की पारी का अंत कर दिया है। पंजाब किंग्स को पहला झटका 43 के स्कोर पर लगा है।
आरसीबी को विकेट की दरकार
4 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 32 रन लग चुके हैं। प्रियांश आर्या 15 और प्रभसिमरन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अगर मैच में वापसी करनी है, तो टीम को विकेट चटकाने होंगे।
पंजाब की धमाकेदार शुरुआत
यश दयाल के ओवर से भी 10 रन आए हैं। पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 23 रन लगा दिए हैं। प्रियांश 11 और प्रभसिमरन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ही ओवर में प्रियांश-प्रभसिमरन
पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स के दो सलामी बल्लेबाज ने 13 रन ठोक दिए हैं। प्रियांश आर्या 6 और प्रभसिमरन सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब की पारी का हुआ आगाज
प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स की ओर से पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुके हैं।
पंजाब को मिला 191 रनों का लक्ष्य
क्या कमाल का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन लगाए हैं। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 3 बड़े विकेट गंवाए हैं और 200 रनों का जादुई आंकड़ा टीम नहीं छू सकी है।
क्रुणाल भी आउट
क्रुणाल पांड्या को भी अर्शदीप सिंह ने चलता कर दिया है। एक ही ओवर में आरसीबी ने दो विकेट गंवा दिए हैं।
शेफर्ड चले पवेलियन
शेफर्ड की 17 रन की पारी का अंत अर्शदीप सिंह ने कर दिया है। आखिरी ओवर का आगाज पंजाब के लिए शानदार अंदाज में हुआ है।
19 ओवर बाद आरसीबी 187/6
19वें ओवर का अंत रोमारियो शेफर्ड ने चौके और एक सिक्स के साथ किया है। आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 187 रन लग चुके हैं। शेफर्ड 17 पर पहुंच गए हैं।
जितेश शर्मा क्लीन बोल्ड
विजयकुमार ने जितेश शर्मा की 10 गेंदों में खेली गई 24 रन की पारी का अंत कर दिया है। यह बड़ा विकेट आरसीबी ने गंवाया है और गलत समय पर भी।
शेफर्ड को मिला जीवनदान
रोमारियो शेफर्ड का कैच छूट गया है। प्रवीण दुबे ने शेफर्ड को जीवनदान दे दिया है। यह कैच अब पंजाब किंग्स को काफी भारी पड़ सकता है।
लिविंगस्टन चले पवेलियन
15 गेंदों में 25 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। आरसीबी की आधी टीम अब लौट चुकी है और स्कोर बोर्ड पर 167 रन हैं।
जितेश-लिविंगस्टन को जमाना होगा रंग
जितेश और लिविंगस्टन ने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। अब यहां से अगले चार ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी, जिसके लिए यह जाने जाते हैं। 16 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 145 रन लग चुके हैं।
आरसीबी को लगा बड़ा झटका
आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 35 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाकर चलते बने हैं। कोहली आज उस कदर की फॉर्म में दिखाई नहीं दिए, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।
लिविंगस्टन-कोहली ने खोले हाथ
चहल के ओवर में लिविंगस्टन और विराट कोहली ने हाथ खोले हैं। 14 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 125 रन लग चुके हैं। कोहली 41 और लिविंगस्टन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर बाद आरसीबी 111/3
13 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 111 रन लग चुके हैं। कोहली 29 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि लिविंगस्टन 6 रन बना चुके हैं।
रजत चले पवेलियन
कोहली की धीमी पारी का प्रेशर रजत पाटीदार पर बन रहा था और उसका खामियाजा आरसीबी को विकेट गंवाकर भुगतना पड़ा है। रजत 26 रन बनाकर चलते बने हैं। यह बहुत बड़ा झटका है।
कोहली-रजत को बदलना होगा गेयर
21 गेंदों की अपनी पारी में विराट ने सिर्फ 2 चौके जमाए हैं। आरसीबी की आधी हो चुकी है और स्कोर बोर्ड पर 87 रन लगे हैं। विराट 27 और रजत 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संघर्ष कर रहे किंग कोहली
9 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 80 रन लगे हैं। विराट कोहली हद से धीमा खेल रहे हैं और 18 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बना पाए हैं। रजत पाटीदार 9 गेंदों में 17 रन बना चुके हैं। अब यहां से कोहली को अपना गेयर बदलना होगा।
8 ओवर बाद आरसीबी 69/2
8 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 69 रन लग चुके हैं। रजत पाटीदार 8 और किंग कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। अहमदाबाद में खूब रन बनते हैं और इसको देखते हुए आरसीबी की यह धीमी शुरुआत है।
एंकर की भूमिका में नजर आ रहे कोहली
विराट कोहली आज थोड़ा स्लो खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें एंकर की भूमिका निभाने की आज जिम्मेदारी दी गई है। 13 गेंदों में विराट ने अब तक 17 रन बनाए हैं।
मयंक चले पवेलियन
मयंक अग्रवाल की पारी का अंत युजवेंद्र चहल ने कर दिया है। मयंक 24 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। आरसीबी को दूसरा झटका 56 के स्कोर पर लगा है।
आरसीबी के नाम रहा पावरप्ले
फिल सॉल्ट के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद मंयक अग्रवाल और विराट कोहली ने आरसीबी की पारी को संभाल लिया है। पावरप्ले में आरसीबी ने 55 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। मयंक 24 और कोहली 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चौथे ओवर में दो दनदनाते चौके
चौथे ओवर में भी मंयक और कोहली दो बाउंड्री खोजने में सफल रहे हैं। आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 39 रन लग चुके हैं। मयंक 14 और कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मयंक ने सिक्स के साथ किया ओवर का अंत
तीसरे ओवर का अंत मयंक अग्रवाल ने जोरदार सिक्स के साथ किया है। आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग चुके हैं। कोहली के खाते में 2 रन हैं और मयंक 10 पर पहुंच गए हैं।
2 ओवर बाद आरसीबी 19/1
2 ओवर में आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 19 रन लग चुके हैं। मयंक अग्रवाल और विराट कोहली ने अभी सिर्फ खाता ही खोला है। सॉल्ट के पवेलियन लौटने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी किंग कोहली के कंधों पर होगी।
फिल सॉल्ट चले पवेलियन
काइल जेमिसन ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिला दी है। फिल सॉल्ट 9 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। आरसीबी को यह बहुत बड़ा झटका लगा है। मयंक अग्रवाल अब क्रीज पर उतरे हैं।
आरसीबी की धांसू शुरुआत
पहले ही ओवर में आरसीबी ने 13 रन ठोक डाले हैं। फिल सॉल्ट ने 12 रन जड़ दिए हैं। सॉल्ट बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं।
बाल-बाल बच गए सॉल्ट
बाल-बाल बच गए फिल सॉल्ट। अर्शदीप की गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने के चक्कर में अभी आरसीबी को पहला झटका लग जाता। गेंद फील्डर के सिर के ऊपर से निकल गई।
धमाल मचाने उतरे कोहली-सॉल्ट
खचाखच दर्शकों से भरे स्टेडियम में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी की एंट्री हो चुकी है। आरसीबी की पारी का आगाज होने जा रहा है।
टिम डेविड के बिना उतरी है आरसीबी
आरसीबी के लिए चिंता की बात यह है कि टिम डेविड इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। डेविड ने बतौर फिनिशर इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उनका ना होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, उमरजई, काइल जेमिसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
आरसीबी प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वकर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
आरसीबी की पहले बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
झूम रहा पूरा स्टेडियम
सिंगर के धांसू परफॉर्मेंस पर पूरा स्टेडियम झूम रहा है। इसके साथ ही हवा में देश के जेट भी अपना कर्तव्य दिखा रहे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में माहौल पूरी तरह से वेवी हो चुका है।
शंकर महादेवन बिखेर रहे अपनी आवाज से जलवा
शंकर महादेवन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अपनी आवाज से जलवा बिखेर रहे हैं। आरसीबी को सपोर्ट के लिए एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी भी पहुंचे हैं।
भारतीय सेना को मिल रहा है ट्रिब्यूट
आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। भारतीय सेना को ट्रिब्यूट मिल रहा है। स्टेज पर देशभक्ति गाने से स्टेडियम में समा बंध चुका है।
क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और पंजाब अब तक कुल 36 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। पंजाब ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, तो आरसीबी ने भी पंजाब को इतने ही मैचों में धूल चटाई है।
पंजाब बनाम आरसीबी फाइनल
नमस्कार, आदाब, वडक्कम। 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर के बाद वो शाम आ चुकी है, जिसका हम सभी को इंतजार था। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज शाम आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। 3 जून की शाम को आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा यह बात आज तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो आरसीबी होगी या फिर पंजाब। जीत चाहे किसी की भी हो, लेकिन खिताबी मुकाबला रोमांच से भरा होगा इस बात की फुल गारंटी है।
IPL 2025 Final, PBKS vs RCB Highlights,: आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 17 साल का इंतजार खत्म हो गया है। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। आरसीबी से मिले 191 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शशांक सिंह ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने कमाल का स्पेल फेंकते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन लगाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने 43 रन जड़े, जबकि रजत पाटीदार ने 26 रन का योगदान दिया। अर्शदीप सिंह और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines