IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार का आईपीएल भी काफी रोमांचक होने जा रहा है, वहीं इस बार कई बड़े खिलाड़ी नई टीमों के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। एक फिर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाजों पर नजरें रहने वाली है। पिछले सीजन विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं सीजन-18 में कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकता है इसको लेकर अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट की भविष्यवाणी सामने आई है।
3 एक्सपर्ट की पहली पसंद यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए देखे जाते हैं। आईपीएल 2023 और आईपीएल 2024 जायसवाल के लिए काफी शानदार रहा था। साल 2023 में जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 625 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2024 में 435 रन बनाए थे। अब तीन पूर्व दिग्गजों माइकल वॉन, शॉन पोलाक और मनोज तिवारी का मानना है कि सीजन-18 में जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
2 एक्सपर्ट की पसंद शुभमन गिल
शुभमन गिल एक बार फिर से आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी टीम और फैंस को गिल से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक और पॉमी मबंगवा को लगता है कि आईपीएल 2025 में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB Dream Team: 2 ऑलराउंडर, 4 बल्लेबाज, इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। तो वहीं केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और साइमन डॉल का मानना है कि श्रेयस अय्यर सीजन-18 में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। इसके अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हर्षा भोगले का कहना है कि केएल राहुल सीजन-18 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे।
लिसा स्थालिकर ने लिया रोहित का नाम
पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालिकर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सीजन-18 में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। पिछले सीजन रोहित के बल्ले से एक शतक भी देखने को मिला था।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने किया IPL 2025 के लिए अंपायरों के नाम का ऐलान, जानें किसे मिला मौका
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
31 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
48 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines