Riyan Parag: अपने पहले पांच आईपीएल सीजन में ज्यादातर फिनिशर की भूमिका निभाने के बाद, रियान पराग ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। 2024 में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर मौका मिला, जहां वह राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस सीजन में पराग को और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं ताकि उनकी क्षमता का पूरा इस्तेमाल हो सके। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बताया है। हालांकि आईपीएल 2025 की उनकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही क्योंकि पहले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 और 25 रन बनाए।
‘पराग हमारे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक’
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, “हां, यह सही है कि रियान को प्रमोट किया गया है। सच कहें तो वह हमारे सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं और हम चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलें। आईपीएल में 20 ओवर का खेल बहुत छोटा होता है और जितनी ज्यादा गेंदें रियान खेलेंगे, टीम के लिए उतना ही फायदेमंद होगा।”
द्रविड़ ने आगे कहा, “हम इस फैसले पर नजर बनाए रखेंगे, आकलन करते रहेंगे और देखेंगे कि यह कितना कारगर साबित होता है। हम जानते हैं कि रियान ने नंबर 4 पर भी शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए यह भी हमारे लिए एक विकल्प बना रहेगा।”
‘नंबर 3 पर भेजना रियान के लिए फायदेमंद’
उन्होंने कहा, “सच कहूं तो नंबर 3 पर भेजना एक अच्छा फैसला था ताकि उसे ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करने का मौका मिले। हम जानते हैं कि वह कितना खतरनाक बल्लेबाज है। अगर उसे ज्यादा समय मिलेगा तो वह और ज्यादा रन बना सकता है, जिससे टीम को फायदा होगा।”
द्रविड़ ने आगे कहा, “यह हमारी रणनीति थी, लेकिन हम इस पर नजर रखेंगे और देखेंगे कि यह कितना कारगर है। मुझे लगता है कि रियान काफी सहज हैं और किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।”
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines