IPL 2025 DC vs RR: आईपीएल 2025 में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में सीजन-18 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। जिसमें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। जिसके चलते मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क की नो बॉल पर घमासान भी छिड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसकी चर्चा कमेंट्री बॉक्स में भी हुई थी।
स्टार्क की नो बॉल पर क्यों हुआ घमासान!
वैसे तो मिचेल स्टार्क का सुपर ओवर काफी कमाल का रहा था और राजस्थान की टीम इसमें महज 11 रन ही बना पाई थी। पहली तीन गेंद पर स्टार्क ने महज 5 रन खर्च किए थे। स्टार्क की चौथी गेंद का सामना रियान पराग ने किया था, जिसपर चौका भी आया था, लेकिन अंपायर ने इसको नो बॉल करार दिया था। जिसपर थोड़ा घमासान भी छिड़ा।
इसको लेकर कुछ फैंस का मानना है कि स्टार्क के साथ नाइंसाफी हुई। जबकि इस गेंद पर स्टार्क का आगे वाला पैर क्रीज के अंदर ही था, दरअसल ये नो बॉल अंपायर ने पीछे वाले पैर के हिसाब से स्टार्क की चौथी गेंद को नो बॉल दिया था। इस गेंद पर स्टार्क का पिछला पैर रिटर्न क्रीज की लाइन को छू रहा था, जिसको नो बॉल माना जाता है।
क्या सच में हुई स्टार्क के साथ नाइंसाफी?
मैरीलिबोन क्रिकेट क्लब के नियमानुसार अगर किसी गेंदबाज का पिछला पैर रिटर्न क्रीज को पार करता है या छूता भी है तो वो नो बॉल रहेगी। गेंदबाज का पैर रिटर्न क्रीज के अंदर ही रहना चाहिए उसके बाद ही वो डिलीवरी फेयर रहेगी। ऐसे में नियमानुसार दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोई नाइंसाफी नहीं हुई थी।
मिचेल स्टार्क रहे प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन स्टार्क की दनदनाती यॉर्कर गेंदबाजी के चलते बल्लेबाज ये रन नहीं बना पाए, इसके बाद सुपर ओवर में भी स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘तो आप यह सवाल नहीं पूछते’, कप्तान सैमसन की ‘गलती’ पर नीतीश राणा ने दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
2 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
3 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines