IPL 2025: अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के बाद, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के तेज़ अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जाइंट्स को आठ विकेट से हराया। यह पंजाब की दो मैचों में दूसरी जीत थी। वहीं, इस मैच में हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है।
ऋषभ पंत ने कही ये बात
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हमारी टीम 20-25 रन कम बना पाई, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हम अभी भी अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जब शुरुआत में विकेट गिर जाते हैं, तो बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सभी खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी योजना धीमे विकेट का फायदा उठाने की थी और धीमी गेंदें असरदार भी रहीं। हमें इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
जानें मैच का हाल
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 171 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 44 और आयुष बडोनी ने 41 रन बनाए। बडोनी ने आखिरी ओवरों में अब्दुल समद (27 रन) के साथ मिलकर सिर्फ 21 गेंदों में 47 रन जोड़े और टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचाया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट लिए।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 16।2 ओवर में ही दो विकेट खोकर 177 रन बना लिए और मैच जीत लिया। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 69 रन (तीन छक्के, नौ चौके) की तेज पारी खेली। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (52 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। इसके बाद अय्यर ने निहाल वढेरा (नाबाद 43 रन, 25 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines