हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: वाह! अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 40 गेंदों में ठोका शतक, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में ही शतक ठोक दिया।

अभिषेक शर्मा का बड़ा धमाका

246 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने धमाल मचा दिया। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में ही शतक बना दिया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 250 का था। उनके आगे पंजाब के किसी भी गेंदबाज की एक भी ना चली। शतक बनाने के बाद उन्होंने एक छोटा सा पोस्टर निकाला था, जिस पर लिखा था हुआ ये ओरेंज आर्मी के लिए है। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी भी बना बनाई थी। ये पांचवां सबसे तेज शतक है।

 

IPL  में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

विज्ञापन
रैंक खिलाड़ी का नाम गेंदें टीम विरोधी टीम स्थान वर्ष
1 क्रिस गेल 30 आरसीबी पुणे वारियर्स इंडिया बेंगलुरु 2013
2 यूसुफ पठान 37 राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई 2010
3 डेविड मिलर 38 किंग्स XI पंजाब आरसीबी मोहाली 2013
4 ट्रैविस हेड 39 सनराइजर्स हैदराबाद आरसीबी बेंगलुरु 2024
4 प्रियांश आर्य 39 पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स मुल्लापुर 2025
5 अभिषेक शर्मा 40 सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स हैदराबाद 2025

 

पंजाब ने सनराइजर्स को 246 रन का लक्ष्य दिया

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाज़ी की मदद से पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट पर 245 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 36 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उन्होंने निहाल वढेरा (27 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी भी की।

मैच की शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह (42 रन) और प्रियांश आर्य (36 रन) ने मिलकर सिर्फ 24 गेंदों में 66 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। अंत में मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 34 रन (4 छक्के, 1 चौका) बनाकर टीम को 240 के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए और आईपीएल डेब्यू कर रहे ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी का दिन खराब रहा, उन्होंने 4 ओवर में 75 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola