
IPL 2024: 'रोहित को कप्तान बनाओ...,' शेड्यूल आने के बाद मुंबई इंडियंस के पोस्टर पर फैंस ने दिए रिएक्शन
Edited By Aman Sharma

Edited By Aman Sharma
IPL 2024 Fans Reaction on Mumbai Indians Post : 22 फरवरी को आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी सिर्फ 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस ने भी एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड और गेराल्ड कोएट्जी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में मुंबई इंडियंस ने यह भी बताया है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली एमआई अपने मुकाबले कब और किस समय किस टीम के साथ खेलेगी। हालांकि इस पोस्ट पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं फैंस इस पोस्टर पर क्या-क्या कमेंट किए हैं।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन रोहित शर्मा से कप्तानी से लेकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर काफी बवाल भी मचा था। फैंस रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग भी काफी जोरों शोरों से कर रहे थे। पर मुंबई इंडियंस अपने फैसले पर बरकरार रही। अब एमआई के नए पोस्टर पर रोहित और हार्दिक पंड्या एक साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि No Rohit, now CSK is my Favorite। वहीं एक फैन ने लिखा कि हमें कप्तान रोहित शर्मा वापस चाहिए। हालांकि कुछ फैंस हार्दिक पंड्या को आगामी आईपीएल सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
No Rohit, now CSK is my Favorite…
— Muhammad Saqib Riaz (@iSaqibBaloch) February 22, 2024
Aala re aala majhi mumbai aala ❤❤
— Rahul Sharma (@RahulSharm97242) February 22, 2024
https://twitter.com/pspkdevoties02/status/1760638267693949354
हार्दिक पंड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं और उनका पहला मैच ही उनकी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के साथ होगा। पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का पहला मैच 24 मार्च को होगा। फिर इसके बाद एमआई दूसरा मुकाबला 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी और तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राज्यस्थान के साथ खेला जाएगा। जबकि उनका आखिरी मैच 7 अप्रैल को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। बता दें कि मुंबई के शुरुआती तीन मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे तो वहीं आखिरी मैच दोपहर 3:30 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस ने पहला आईपीएल का खिताब 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इसके बाद से उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। अब उम्मीद होगी कि हार्दिक पंड्या अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को छठी बार आईपीएल का खिताब दिलाएंगे। बता दें कि 2022 में गुजरात टाइटंस की की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने पहले सीजन में ही चैंपियन बना दिया था। फिर उनके बाद अगले सीजन में हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें फाइनल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी।
https://twitter.com/cricketidiot/status/1760661617967329382
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: