Mitchell Starc Reply To Trollers: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन इस सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इतिहास को बदलते हुए मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगाई और 24.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को जिस उम्मीद के साथ खरीदा था, खिलाड़ी उस उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पा रहे थे। इस कारण से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर सबसे महंगे खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन स्टार्क ने जैसे लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया, उनके तेवर ही बदल गए। इस मैच में स्टार्क ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।
स्टार्क ने लखनऊ के खिलाफ लिए 3 विकेट
इस मैच से पहले मिचेल स्टार्क केकेआर के लिए 4 मुकाबले खेल चुके थे, लेकिन इनमें सिर्फ 2 विकेट ले सके थे। इसको लेकर टीम मैनेजमेंट से लेकर गौतम गंभीर पर भी सवाल उठने लगे थे कि स्टार्क पर 24.75 करोड़ रुपये लुटाने का क्या फायदा हुआ। सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो रही थी। शुरुआती 4 मुकाबले में बल्लेबाजों ने स्टार्क की जमकर कुटाई कर दी थी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ स्टार्क का जादू चल गया। इस मैच में गेंदबाज ने कमाल का खेल दिखाया और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इस मैच में अच्छा खेल दिखाते ही स्टार्क के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने मैच के बाद अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
स्टार्क ने दिया करारा जवाब
मिचेल स्टार्क ने मैच के बाद कहा कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर क्या चलता है, मैं नहीं पढ़ता हूं। इसलिए किसी के कुछ कहने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि मैं लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहा हूं, इसलिए मुझे अपना लय पाने में थोड़ा समय लग गया। हमारा दिन अच्छा हो या फिर खराब हो, मैच खत्म होते ही हम अगले मैच की तैयारी में लग जाते हैं। हमारी टीम के लिए सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही है। हम इसे आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। स्टार्क के बयान से साफ है कि उन्होंने अपने ट्रोलर्स द्वारा उठाए जा रहे सवाल का करारा जवाब दे दिया है। अब केकेआर फैंस को यही उम्मीद होगी कि स्टार्क आगे भी ऐसे फॉर्म में रहे।