वनडे में धमाल मचाने के बाद टेस्ट में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, 13 गेंदों में बनाए महज इतने रन

IND Under-19 vs England U19: इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में फ्लॉप हो गए हैं। उन्होंने पहली पारी में कितने रन बनाए यहां जानें।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IND Under-19 vs England U19: भारत की सीनियर टीम के साथ अंडर 19 की टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है। अंडर 19 टीम के साथ इस दौरे पर पहुंचे 14 साल के ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी के नाम की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। वनडे के बाद अब हर किसी की नजरें टेस्ट सीरीज पर है। यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बकिंघम में खेला जा रहा है लेकिन पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ धमाल नहीं मचा पाए। उन्होंने टेस्ट मैच की पहली पारी में कितने रन बनाए आइए आपको भी बताते हैं।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी ने टेस्ट मैच की शुरुआत भी अपने चिर परिचित ताबड़तोड़ अंदाज में की। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए अपने स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने 2 चौके और लगाए लेकिन वो एलेक्स ग्रीन का शिकार हो गए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 जबरदस्त चौके जड़े। पहली पारी में नाकाम होने के बाद अब दूसरी पारी में उनके पास रन बनाने का मौका होगा।

विज्ञापन

वनडे सीरीज में किया था कमाल

इससे पहले यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इंग्लिश गेंदबाजों के सामने इतिहास रचते हुए उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ा था। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना करते हुए शतक ठोक दिया था। इसके पहले उन्होंने आईपीएल में भी कमाल की पारी खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ा था और टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बने थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ