PAK vs NZ: फैंस को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी का पहले दो मैच खेलना मुश्किल

Shaheen Afridi Pakistan vs New Zealand T20 Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले दो मैच में स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शाहीन को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है।

Shaheen Afridi Pakistan

PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी का पहले दो मैच खेलना मुश्किल।

Shaheen Afridi Pakistan vs New Zealand T20 Series: टी-20 क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 18 अप्रैल से रावलपिंडी में 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। जिसमें फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए इस सीरीज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन इस बीच फैंस को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी पहले दो मैच मिस कर सकता है।

विज्ञापन

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दिया जाएगा आराम

दरअसल, पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कई मैचों से चूक सकते हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, जून में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत शाहीन अफरीदी को पहले दो मैचों से आराम दिया जाएगा। हालांकि बाद के तीन मैचों में वह लौट आएंगे। दरअसल, शाहीन को लेकर बोर्ड को चिंता है कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए। जैसा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले देखा गया था।

विज्ञापन

बाबर आजम होंगे कप्तान

आपको बता दें कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद शाहीन को कप्तान बनाया गया, लेकिन हाल ही में उन्हें T20 टीम के कप्तान के पद से हटा दिया गया। बाबर आजम एक बार फिर कप्तान नियुक्त किए गए हैं। शाहीन अफरीदी ने हाल ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में शानदार प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने लाहौर कलंदर्स की कप्तानी की थी। इससे पहले उन्होंने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टी-20 टीम 

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सईम अयूब, उस्मान खान, आजम खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, फखर जमां, अबरार अहमद, इरफान खान नियाज़ी, उसामा मीर, जमान खान

विज्ञापन

रिजर्व: हसीबुल्लाह, मोहम्मद अली, आगा सलमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद वसीम जूनियर।

न्यूजीलैंड की टी-20 टीम 

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, विल ओ’रूर्के, टिम रॉबिन्सन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ