RCB vs SRH: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 से बाहर हुए मैक्सवेल-सिराज

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 30वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है।

RCB vs SRH live toss update Royal Challengers Bengaluru Sunrisers Hyderabad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से।

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 30वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 17वें सीजन में RCB का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं और 1 में ही जीत प्राप्त की है। 2 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। दूसरी ओर SRH को 5 में से 3 मुकाबलों में जीत मिली है। 6 अंकों के साथ टीम 5वें नंबर पर है।

बेंगलुरु ने किए 2 बदलाव

RCB की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है। मैक्सवेल पिछले मैच में चोटिल भी हो गए थे। कैच लेने के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन को अंतिम 11 में जगह मिली है। दूसरी ओर हैदराबाद की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा टी20 में सभी मैच नहीं जीते जा सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ