IPL 2024: आईपीएल 2024 के ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी के कई बल्लेबाज टांय टांय फिस हो गए हैं। बेंगलुरु की टीम टॉस की बॉस तो बन गई, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को पूरी तरह सही साबित नहीं कर सकी। आरसीबी की ओर से ओपनिंग करने आए कप्तान फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने शुरुआत तो अच्छी दिलाई, लेकिन इस अच्छी आगाज के बाद आरसीबी ने एक के बाद एक कर 5 विकेट गंवा दिए। फाफ के आउट होते ही बेंगलुरु के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। खास बात है कि एक चोटिल खिलाड़ी ने बेंगलुरु को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था।
https://twitter.com/FinallyLiveNews/status/1771196342188068989
स्ट्रेचर पर बाहर गए थे खिलाड़ी
बता दें कि आईपीएल के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। जब बांग्लादेश की टीम गेंदबाजी कर रही थी, इस दौरान पारी के 48वें ओवर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए थे। खिलाड़ी गेंदबाजी करने के दौरान अचानक बीच मैदान गिर पड़े थे।
मुस्तफिजुर ने झटके 4 विकेट
अचानक खिलाड़ी के पैरों में क्रैंप आ गया था। रहमान की स्थिति इतनी खराब थी कि वह खुद से चल नहीं पा रहे थे। इस कारण से उन्हें स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर लेकर जाया गया। इसे देख किसी ने नहीं सोचा होगा कि खिलाड़ी आरसीबी के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, लेकिन आज ना सिर्फ मुस्तफिजुर चेन्नई के लिए खेलते दिखे बल्कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कहर भी बरपाई है। खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। उन्होंन विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस, कैमरुन ग्रीन और रजत पाटीदार का विकेट चटकाया है। जो खिलाड़ी 4 दिन पहले चलने के लायक नहीं थे, उस खिलाड़ी ने विराट औक फाफ जैसे दिग्गजों को आउट कर दिया।