IPL: रुतुराज से पहले इन कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं धोनी, जान लें सभी के नाम

महेंद्र सिंह धोनी आज रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में IPL खेल रहे हैं। इससे पहले वह 2 कप्तानों के अंडर में IPL के मुकाबले खेल चुके हैं।

Before Ruturaj Gaikwad Mahendra Singh Dhoni played IPL under leadership of Ravindra Jadeja Steve Smith

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में IPL खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी।

CSK vs RCB, Ruturaj Gaikwad, MS Dhoni: IPL 2024 का शुक्रवार को श्रीगणेश हुआ। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरी। गुरुवार को CSK की कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी ग्लब्स पहनकर विकेट के पीछे तैनात नजर आए। धोनी लंबे समय बाद बतौर खिलाड़ी IPL खेल रहे हैं।

विज्ञापन

3 कप्तानों के अंडर IPL खेल चुके धोनी

कप्तानी छोड़ने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब धोनी किसी अन्य खिलाड़ी की कप्तानी में IPL मुकाबले खेल रहे हों। इससे पहले वह 2 अन्य खिलाड़ियों की कप्तानी में भी IPL खेल चुके हैं। IPL 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे। इससे पहले IPL 2017 में धोनी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन

जडेजा के बाद फिर कप्तान बने थे धोनी

IPL 2022 की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा को CSK का कप्तान नियुक्त किया गया था। इस दौरान जडेजा ने 8 मुकाबलों में कप्तानी की थी और सिर्फ 2 मैच में ही अपनी टीम को जीत दिला पाए थे। इसके बाद फिर से धोनी को CSK की कप्तानी सौंप दी गई थी। इससे पहले IPL 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लग गया था। तब धोनी ने IPL 2017 स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ