IPL 2024 में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, इस भूमिका में आएंगे नजर

IPL 2024 Navjot Singh Sidhu: आईपीएल 2024 में अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री हो चुकी है। आगामी सीजन के लिए सिद्धू इस भूमिका में नजर आने वाले हैं।

IPL 2024 Navjot Singh Sidhu commentary for Star Sports

IPL 2024 Navjot Singh Sidhu commentary for Star Sports Image Credit: Social Media

IPL 2024 Navjot Singh Sidhu: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब बेहद कम समय बचा हुआ है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। वहीं अब आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री होने वाली है। नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के दौरान एक नई भूमिका में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

नवजोत सिद्धू करेंगे कमेंटरी

आईपीएल 2024 सीजन-17 के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंटरी करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू को साइन किया है। बता दें, साल 2014 में नवजोत ने कमेंटरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। मौजूदा समय में नवजोत सिद्धू कांग्रेस पार्टी का हिस्सा है, वहीं अब सिद्धू आईपीएल 2024 में कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

राजनीति में जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंटरी करना छोड़ दिया था। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि भविष्य में सिद्धू कभी न कभी फिर से कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे। जो अब होने वाला है। सिद्धू अब आईपीएल 2024 के लिए कमेंटरी टीम के सितारों से भरे समूह में शामिल हो गए हैं। जिसमें हर्षा भोगले, निक नाइट, मैथ्यू हेडन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, जैक्स कैलिस, केविन पीटरसन और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

ऐसा रहा नवजोत सिंह सिद्धू का क्रिकेट करियर

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू टीम इंडिया के 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले थे। 51 टेस्ट मैच के दौरान सिद्धू ने 3202 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 15 अर्धशतक निकले थे। वहीं 136 वनडे मैचों में सिद्धू ने 4413 रन बनाए थे। वनडे में सिद्धू ने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ