IPL 2024: जूनियर तेंदुलकर की यॉर्कर के मुरीद हुए मलिंगा, क्या अब मिलेगी Playing 11 में जगह?

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 में अभी तक मुंबई इंडियंस के किसी भी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है, वहीं नेट्स पर अर्जुन कमाल की यॉर्कर गेंद डाल रहे हैं। जूनियर तेंदुलकर की यॉर्कर के अब मलिंगा भी मुरीद हो गए हैं।

IPL 2024 MI vs CSK arjun tendulkar unleashes yorkers lasith malinga

IPL 2024 MI vs CSK arjun tendulkar unleashes yorkers lasith malinga Image Credit: Social Media

विज्ञापन

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है। शुरुआती तीन मैचों में लगातार हारने के बाद अब मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। मुंबई ने अपने आखिरी दोमों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं अब मुंबई का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

मुंबई अभी तक 5 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर देखने को नहीं मिले हैं। अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कब जूनियर तेंदुलकर की मुंबई की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। वहीं नेट्स पर अर्जुन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं उनकी यॉर्कर देखकर टीम के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा भी अर्जुन के मुरीद हो गए हैं।

विज्ञापन

अर्जुन ने फेंकी एक से बढ़कर एक यॉर्कर गेंद

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले अर्जुन दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं लेकिन उसके बाद फिर अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करने लगते हैं। इस दौरान अर्जुन एक से बढ़कर एक कमाल की यॉर्कर फेंकते हैं। अर्जुन की ये शानदार यॉर्कर गेंद देखकर टीम के बॉलिंग कोच मलिंगा भी हैरान रह गए। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर देखने को मिलेंगे।

कमाल की फॉर्म में मुंबई के तेज गेंदबाज

अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। मुंबई के स्पिन गेंदबाजों को कुल 3 ही विकेट हासिल हुए है जिसमें से दो विकेट पीयूष चावला ने लिए थे। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। खासकर जसप्रीत बुमराह हर मैच में विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। मुंबई के तेज गेंदबाज अभी तक 5 मैचों में 25 विकेट चटका चुके हैं। जिसमें से 10 विकेट अकेले जसप्रीत बुमराह के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ