KKR vs LSG: कोलकाता के खिलाफ मैच में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी लखनऊ, जान लीजिए क्या

IPL 2024 के 29वें मैच में रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Lucknow Super Giants will be wearing a Mohun Bagan inspired jersey

लखनऊ सुपर जायंट्स में दिखेगा बड़ा बदलाव।

KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स में खास बदलाव देखने को मिलेगा। मैच के लिए LSG ने खास तैयारी की है। इस भिड़ंत के दौरान LSG के खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

खास जर्सी में नजर आएंगे LSG के खिलाड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान LSG के प्लेयर एक खास जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यह जर्सी कोलकाता के फेमस फुटबॉल क्लब मोहन बागान से प्रेरित होगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी भी दी है। इस दौरान LSG ने एक कोलाज भी शेयर किया है। इसमें LSG के कई खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


 IPL 2024 में लखनऊ का प्रदर्शन

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। लखनऊ को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लखनऊ ने पंजाब किंग्स को 21 रन से, RCB को 28 रन से और गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को 6 विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ