IPL 2024: जोस बटलर को कौन करेगा रिप्लेस? टॉम कोहलर कैडमोर का नाम आया सामने

IPL 2024 Jos Buttler Tom Kohler Cadmore: राजस्थान रॉयल्स की टीम जोस बटलर की जगह तूफानी बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर को दे सकती है।

Tom Kohler Cadmore Jos Buttler

Tom Kohler Cadmore Jos Buttler

IPL 2024 Jos Buttler Tom Kohler Cadmore: राजस्थान रॉयल्स की टीम को बीच सीजन बड़ा झटका लग चुका है। स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने देश रवाना हो चुके हैं। रॉयल्स की टीम आईपीएल में प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। उसने अब तक 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में रॉयल्स की टीम किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। जोस बटलर के जाने के बाद से रॉयल्स की टेंशन बढ़ी हुई है। ओपनिंग में जोस बटलर का विकल्प कौन होगा? इसे लेकर जद्दोजहद चल रही है। कहा जा रहा है कि इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कोहलर कैडमोर राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

टॉम कोहलर-कैडमोर बैकअप

कोहलर की संभावनाओं पर बात करते हुए रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने कहा- हम एक अच्छी टीम हैं। हमारे पास सभी खिलाड़ियों के लिए बैकअप हैं। टीकेसी (टॉम कोहलर-कैडमोर) हमारा बैकअप हैं। हम उनके साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। पराग ने आगे कहा कि जोस बटलर का जाना हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इससे निपट लेंगे। टॉम कोहलर-कैडमोर को लेकर वसीम जाफर ने भी कहा है कि रॉयल्स को उनसे ओपनिंग करानी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

रॉयल्स ने शेयर किया था वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल से कुछ दिनों पहले टॉम कोहलर कैडमोर की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह नेट्स में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। रॉयल्स ने उनका वीडियो शेयर कर लिखा- TKC ने 24 सेकंड में वही किया, जो वह सबसे अच्छा करता है। कहा जा रहा है कि कोहलर रॉयल्स के लिए पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कौन हैं टॉम कोहलर-कैडमोर? 

29 साल के टॉम कोहलर-कैडमोर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह कई टी-20 लीग्स में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए हैं। टी-20 के 190 मैचों में उन्होंने 28.01 के औसत और 139.89 की स्ट्राइक रेट से 4734 रन जड़े हैं। जिसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। मार्च में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 19 मई को केकेआर के खिलाफ मुकाबला होगा। ये दोनों ही मैच राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ