IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने खोज निकाला एक और मलिंगा, बॉलिंग देख रह जाएंगे हैरान

IPL 2024 CSK Net Bowler Kugadas Mathulan: श्रीलंका के 17 साल के युवा तेज गेंदबाज कुगादास मथुलन को चेन्नई सुपर किंग्स ने बतौर नेट्स गेंदबाज अभी टीम में शामिल किया है। 17 साल के कुगादास मथुलन की गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं धोनी खुद इस गेंदबाज की गेंदबाजी देखना चाहते थे।

IPL 2024 CSK Net Bowler Kugadas Mathulan Bowling Like lasith Malinga Matheesha Pathirana

Ms Dhoni, Kugadas Mathulan, Lasith Malinga, Matheesha Pathirana

विज्ञापन

IPL 2024 CSK Net Bowler Kugadas Mathulan: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। श्रीलंका के ‘बेबी मलिंगा’ के नाम से मशहूर और सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना 6 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वह सीएसके के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं, लेकिन सीएसके ने इस बात का भी हल ढूंढ लिया है। धोनी ने अपनी टीम में एक ऐसे खतरनाक गेंदबाज को शामिल किया है। जिसकी यॉर्कर को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल है।

क्या धोनी देंगे मौका?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका के ही 17 साल के गेंदबाज कुगादास मथुलन को सीएसके के नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए चेपॉक बुलाया गया है। कुगादास मथुलन का बॉलिंग एक्शन श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना से काफी मिलता-जुलता है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस गेंदबाज को खुद देखना चाहते थे। हालांकि कुगादास मथुलन को इस समय बतौर नेट्स गेंदबाज टीम में शामिल किया गया है, पर देखना यह होगा कि क्या धोनी इस 17 साल के तेज गेंदबाज को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खेलने का मौका देते हैं या फिर भविष्य के लिए इस तेज गेंदबाज तैयार किया जाएगा यह तो बाद में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल कुगादास मथुलन

सोशल मीडिया पर कुगादास मथुलन की बॉलिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह सेंट जॉन्स कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस समय क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज को कुगादास की सटीक यॉर्कर बिल्कुल समझ नहीं आई और जब तक वह बॉल को समझ पाते इतनी देर में ही उनका स्टंप उड़ जाता है। कुगादास की गेंद के आगे स्टंप के साथ-साथ बल्लेबाज भी जमीन पर धराशायी हो जाता है। जो भी उनकी यह गेंद देख रहा है वहीं इस गेंदबाज की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

22 मार्च को चेन्नई का पहला मैच

आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 17वें सीजन का पहला मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से सीएसके के कप्तान एक बार फिर मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं सीएसके के फैंस धोनी से छठा आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में येलो आर्मी सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी, तो वहीं बैंगलोर के फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 16 साल से जिस ट्रॉफी का इंतजार वह बेसब्री से कर रहे हैं वह इस साल पूरा हो जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ