
IPL 2024: ओपनिंग मैच में आसान नहीं होगी RCB की राह, इन 11 विस्फोटकों के साथ उतर सकती है CSK!
Edited By Abhinav Raj

Edited By Abhinav Raj
IPL 2024: आईपीएल 2024 का ओपनिंग मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सबसे रोमांचक मैचों में से एक हो सकता है। स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमरने वाली है। यह मैच दो ऐसी टीमों के बीच है, जिनके फैन फॉलोइंग सबसे अधिक हैं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने वाली है, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। चेन्नई के एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर होते चले जा रहे हैं। पहले विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे बाहर हो गए थे, फिर चेन्नई का स्टार गेंदबाज मथिसा पथिराना भी चोटिल होकर शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन ने महेंद्र सिंह धोनी की टेंशन बढ़ा दी है।
इस वीडियो में देखें कैसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: