IPL 2024 6 teams captain changed including GT and MI see list
विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई-गुजरात के अलावा भी इन 4 टीमों के बदल सकते हैं कप्तान? फ्रेंचाइजियों का बड़ा ऐलान

IPL 2024: आईपीएल 2024 सबसे खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 टीमों के कप्तान बदलने की खबर आ रही है। गुजरात और मुंबई के कप्तान बदलने की खबर तो आपने सुनी ही होगी, इसके अलावा भी 4 टीमों के कप्तान बदल सकते हैं। यहां देखें इन फ्रेंचाइजियों की लिस्ट।

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारियां तेज कर दी है। जैसे-जैसे आईपीएल की तारीख निकट आ रही है, फैंस की दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। करोड़ों फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस साल उनकी टीम ट्रॉफी जीते। यह टूर्नामेंट इसलिए भी काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि सीजन शुरू होने से पहले कई टीमों के कप्तान बदल दिए गए हैं। आईपीएल 2024 में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 टीमों के नए कप्तान दिख सकते हैं। आपने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के नए कप्तान के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इसके अलावा भी 4 टीमों के कप्तान बदलने सकते हैं।

विज्ञापन

मुंबई-गुजरात के बदल गए कप्तान

मुंबई इंडियंस ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया है। इसको लेकर मुंबई के साथ-साथ हार्दिक को रोहित के फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था। हार्दिक के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद उनके फैंस ने भी खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने गुजरात का नया कप्तान विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल को बना दिया। हार्दिक पांड्या की गुजरात से मुंबई में ट्रेडिंग आईपीएल 2024 की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली ट्रेडिंग है।

विज्ञापन

दिल्ली और केकेआर के भी हो सकते हैं नए कप्तान

बता दें कि आईपीएल 2024 में 4 अन्य फ्रेंचाइजियों के भी कप्तान बदल सकते हैं। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, इसके कारण वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया था। ऐसे में पंत इस सीजन वापसी करने वाले हैं, तो आईपीएल 2024 में एक बार फिर से पंत कप्तानी करते दिख सकते हैं। आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के भी कप्तान बदल सकते हैं। आखिरी सीजन में नीतीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी। इस सीजन श्रेयस अय्यर एक बार फिर से यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अय्यर चोटिल होने के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

SRH-LSG के भी बदल सकते हैं कप्तान

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के भी कप्तान बदल सकते हैं। लखनऊ सुपरजाइंट्स के परमानेंट कप्तान केएल राहुल पिछले आईपीएल से चोटिल होकर बाहर हो गए थे। खिलाड़ी ने शुरुआती 9 मुकाबले खेले, फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद राहुल की जगह क्रुणाल पांड्या को कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब राहुल वापसी करने वाले हैं। ऐसे में लखनऊ की कप्तानी एक बार फिर से राहुल कप्तानी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आ रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि सनराइजर्स ऐडेन मारक्रम से कप्तानी लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ