INDW A vs BANW A Final ACC Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Highlights: राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 135 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 88 रन ही ढेर हो गई. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, सोनिया मेंढिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और कप्तान राधा यादव को 1-1 विकेट मिला.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन का स्कोर बनाए थे. भारत के लिए तेजल हसब्निस की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. तेजल ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े. उन्होंने कप्तान राधा यादव के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी की. कप्तान राधा ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए और वृंदा दिनेश ने 17 गेंदों पर 19 रन बनाए.
INDW A vs BANW A Final ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Highlights: राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 135 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 88 रन ही ढेर हो गई. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, सोनिया मेंढिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और कप्तान राधा यादव को 1-1 विकेट मिला.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन का स्कोर बनाए थे. भारत के लिए तेजल हसब्निस की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. तेजल ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े. उन्होंने कप्तान राधा यादव के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी की. कप्तान राधा ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए और वृंदा दिनेश ने 17 गेंदों पर 19 रन बनाए.
14:24 (IST) 22 Feb 2026
INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत ने दिया 135 रनों का टारगेट
महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया है. भारत की ओर से तेजल हसब्निस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. तेजल ने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर टीम को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, बांग्लादेश के लिए कप्तान फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.
12:11 (IST) 22 Feb 2026
INDW A vs BANW A Final Live Score: भारत महिला ए ने जीता टॉस
भारतीय महिला ए टीम की कप्तान राधा यादन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐛𝐚𝐭 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐆𝐫𝐚𝐧𝐝 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥𝐞 👊#dpworldwomensasiacuprisingstars2026 #indwvbanw #grandfinale #acc pic.twitter.com/Jnljgminkd— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) February 22, 2026