Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

Champions Trophy: भारत ने जापान को किया ध्वस्त, फाइनल में मारी एंट्री, अब इस टीम से होगी खिताबी जंग

Hockey Champions Trophy : भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जापान को रौंद दिया और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को खेला जाएगा।

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Nov 19, 2024 21:13

अमिताभ ओझा, पटना

Womens Hockey Champions Trophy: बिहार के राजगीर में चल रहे एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। अब 20 नवंबर को भारत का मुकाबला चीन से होगा। 19 नवंबर को हुए दो सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे पहले चीन ने मलेशिया को हराकर फाइनल मे जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले मे भारत ने 2-0 से जापान को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

---विज्ञापन---

चैंपियंस ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में खेला जा रहा है और भारत बनाम चीन फाइनल मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा।

यह सेमीफाइनल मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि 15-15 मिनट के पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन आखिरी 15 मिनट में जापान की टीम दबाव में ढह गई। आखिरी क्वार्टर शुरू होने के 2 मिनट बाद ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील करके टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुकाबला समाप्त होने में 4 ही मिनट बाकी थे, तभी लालरेमसियामी ने 56वें मिनट में जापानी गोलकीपर को चकमा दिया और गोल दागते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

---विज्ञापन---

अब चीन से होगा सामना

एक तरफ भारत ने जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई है।
महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारतीय टीम कुल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है और टीम इंडिया अब तक तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2023 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता था। चीन को पिछली तीन बार से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार उसने फाइनल में प्रवेश पाने में सफलता पाई है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली

 

First published on: Nov 19, 2024 07:45 PM

संबंधित खबरें