हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: IPL 2025 का 50वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

विज्ञापन

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: IPL 2025 का 50वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान के लिए आज का मैच बहुत ज़रूरी है। अगर वह आज जीत जाती है, तो प्लेऑफ में जाने की उसकी उम्मीद बनी रहेगी। लेकिन अगर हार गई, तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है। वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है और उसके पास 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.899 है। दोनों टीमों में बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए यह मैच बहुत रोमांचक होने वाला है।

राजस्थान की टीम में हुए दो बदलाव

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम में दो बदलाव हुए हैं। हसरंगा और संदीप शर्मा की जगह कुमार कार्तिकेय और आकाश माधवल को मौका मिला है। मुंबई की टीम में एक भी बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें:

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट ऑप्शन: राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट ऑप्शन: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola