हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: कोहली ने लिया ग्रैंडस्टाइल में बदला! RCB ने PBKS को उसी के घर में दी मात, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 37वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन

PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 37वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में RCB ने पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद RCB की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए।

विराट ने मचाया धमाल

RCB की टीम ने 157 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। RCB की तरफ से विराट कोहली ने शानदार 73 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 61 रन बनाए। ये इस सीजन में RCB की पांचवीं जीत है।

विज्ञापन

 

कृणाल पंड्या और सुयश शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी

कृणाल पंड्या और सुयश शर्मा की शानदार गेंदबाज़ी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को सिर्फ 157 रन पर रोक दिया। पंजाब ने अपने 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। कृणाल पंड्या ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए और सुयश शर्मा ने भी 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन दोनों की स्पिन गेंदबाज़ी के सामने पंजाब के बल्लेबाज़ बार-बार आउट होते गए और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

 

प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज़्यादा 33 रन बनाए। शशांक सिंह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। जोश इंग्लिस ने 29, मार्को यानसेन ने नाबाद 25 और प्रियांश आर्य ने 22 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola