Indian Cricket Team के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन ने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए आईसीसी के इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी के टूर्नामेंट में शिखर धवन का बल्ला हमेशा जमकर बोलता रहा है। अब टीम इंडिया में शिखर धवन को रिप्लेस करने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल के सामने चुनौती होगी कि आईसीसी के टूर्नामेंट में शिखर धवन की तरह बेहतरनी प्रदर्शन करें।
कैसा है शिखर धवन का आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड
शिखर धवन ने आईसीसी के टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया है। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 53.70 की शानदार एवरेज से बल्लेबाजी करते हुए 537 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी देखने को मिले हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन का रहा है। वहीं, आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन ने 77.88 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 10 मैचों में कुल 710 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़े हैं, जबकि इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन का सर्वाधिक स्कोर 125 रनों का है।
शुभमन गिल ले पाएंगे शिखर धवन की जगह
शिखर धवन को मैच विनिंग खिलाड़ी के रूप में जाना जाता रहा है। बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने खुद की प्रतिभा को लगातार साबित भी किया है। शिखर धवन ने अपने करिअर में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए 167 मैच में 6793 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, अगर शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 25 मैच में 1492 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक मारे हैं। शिखर धवन का स्ट्राइक रेट जहां 91.35 का रहा है। वहीं, शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 59.37 का ही है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
ये भी पढ़ें: पूरन की आंधी में उड़ गई साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम, पहले मैच में वेस्टइंडीज ने ढाया कहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines