Indian Cricket Team ने जून के महीने में आईसीसी की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर ये उपलब्धि हासिल की थी। टीम को चैंपियन बनाने में रोहित शर्मा ने खुद अहम योगदान दिया था। इसके अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 3 अन्य लोगों को इस जीत का श्रेय दिया है।
इनका था अहम योगदान
टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में रोहित शर्मा और उनके साथी खिलाड़ियों का अहम योगदान था। रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से शानदार प्रदर्शन करते रहे। वो अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। इसके अलावा विराट कोहली ने फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या व जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी ऐतिहासिक कैच लेकर भारत को 11 साल के बाद चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया था।
इन्हें दिया वर्ल्ड कप जीतने का श्रेय
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप जीतने का श्रेय पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर और बीसीसीआई के सचिव जय शाह को दिया। रोहित ने कहा कि इन्होंने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने के प्रयास में पूरा समर्थन दिया, जिसकी वजह से भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सका। रोहित ने कहा कि मेरे लिए ये सपना था कि टीम को ऐसा बनाऊं कि परिणामों के बारे में ज्यादा चिंता नहीं किए बिना सभी खिलाड़ी स्वतंत्र रूप से खेल सकें। यही जरूरी था। मुझे अपने तीन स्तंभों से बहुत मदद मिली जो वास्तव में जय शाह, राहुल द्रविड़ और अजीत अगरकर हैं।
देश का जताया आभार
रोहित शर्मा ने कहा कि हम विश्व विजेता बने तो इसका जश्न हमारे साथ पूरे देश ने बनाया। इसके लिए वो देश के आभारी हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक ऐसा एहसास है, जो हर दिन नहीं आता। देश हमसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था।
ये भी पढ़ें: भारत को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी, कुश्ती की स्पर्धा में 4 मेडल हो गए पक्के
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन से खिलाड़ियों का टीम इंडिया में होगा चयन? देखें संभावित लिस्ट
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
18 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines