Video: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन से खिलाड़ियों का टीम इंडिया में होगा चयन? देखें संभावित लिस्ट

ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में प्रस्तावित है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर अब आईसीसी के इवेंट का खिताब अपने नाम करने पर है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी इस पर तमाम खेल प्रशंसक अपने अपने-अंदाजे लगा रहे हैं।

team india

ICC Champions Trophy 2025: अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद अब आईसीसी की इस ट्रॉफी पर कब्जा करने की तैयारी में है। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा, लेकिन अब तक ये तय नहीं हो सका है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं। इस पर अब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। हालांकि, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दावा किया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में संभावना यही है कि इस टूर्नामेंट में भारत हाइब्रिड मॉडल के तहत खेल सकता है।

इस टूर्नामेंट के लिए अभी भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है की टीम बेहद मजबूत चुनी जाएगी। संभावित टीम में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार जैसे दिग्गजों का चुना जाना तय है। वहीं, टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह को भी जगह मिलना लगभग पक्का है। इस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की 15 सदस्यीय टीम में कौन कौन से खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। इसे पूरा वीडियो में देखिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ