India vs West Indies T20 Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने वाला है. तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
भारत-वेस्टइंडीज की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो आइए आपको पहले टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. पूरे 20-20 ओवर्स का खेल होने पर मैच रात करीब 10 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.
कहां देखें IND vs WI टी20 मैच लाइव?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीज रहा.
ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर बुरी तरह भड़के
IND vs WI T20: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
27 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines