India vs USA: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

Arshdeep Singh India vs USA: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यूएसए के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर से कहर बरपाया और कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

Arshdeep Singh India vs USA

Arshdeep Singh India vs USA

Arshdeep Singh India vs USA: भारत-यूएसए के बीच मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अर्शदीप सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से यूएसए के बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। अर्शदीप ने टी-20 विश्व कप के इस 25वें मुकाबले में पहले ही ओवर से खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने पहली गेंद पर यूएसए के बल्लेबाज शयन जहांगीर को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एंड्रीस गौस को 2 रन पर झटका दे दिया। अर्शदीप सिंह ने इसके साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास 

अर्शदीप सिंह टी-20 वर्ल्ड कप में पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप से पहले आज तक कोई भारतीय गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। वहीं दुनियाभर के गेंदबाजों की बात की जाए तो टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे पहले बांग्लादेश के गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने पहली गेंद पर विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2014 में खेले गए मुकाबले में ये रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

ओवरऑल चौथे गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज शापूर जादरान हांगकांग के खिलाफ 2014 में ये कीर्तिमान बना चुके हैं। नामीबिया के गेंदबाज रूबेन ट्रम्पलमैन ये कारनामा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2021 और ओमान के खिलाफ 2024 में ये कारनामा किया है। अब अर्शदीप सिंह न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में इस अनोखी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह ये कारनामा करने वाले ओवरऑल चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में अर्शदीप 

आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 31 रन देकर इमाद वसीम का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया था। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 18 रनों का बचाव कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। अर्शदीप की फॉर्म देख भारतीय फैंस की बांछें खिल गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ