हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: भारत और श्रीलंका सीरीज का फ्री में उठा पाएंगे मजा, जानिए बिना सब्सक्रिप्शन कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज में भारतीय टीम अपने नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरेगी।

विज्ञापन
भारतीय टीम

IND vs SL Live Streaming Details: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 जुलाई से भारत और श्रीलंका की भिड़ंत तीन मैचों की टी20 सीरीज में होने वाली है। सीरीज के लिए दोनों टीम ने जमकर तैयारियां की हैं। भारत और श्रीलंका दोनों टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। भारतीय टीम सीरीज में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरने वाली है। तो वहीं श्रीलंकाई टीम चरिथ असलंका की अगुवाई में भारत से लोहा लेते हुए नजर आएगी। ऐसे में आज हम आपको इस रोमांचक टक्कर से पहले बताएंगे कि आप सीरीज के मुकाबले फ्री में कैसे देख पाएंगे।

भारत और श्रीलंका सीरीज का कहां होगा प्रसारण

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी के अलग-अलग चैनल पर सीरीज के मुकाबले लाइव देख पाएंगे। फैंस सोनी लाइव एप और वेबसाइट पर भी भारत और श्रीलंका के मुकाबले देख सकते हैं हालांकि उन्हें मुकाबले देखने के लिए सोनी नेटवर्क का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके लिए फैंस को अपने जेब से पैसे खर्च करने होंगे। इसे देखते हुए हीं हम आपको खास ट्रिक बताएंगे जिससे आप बिना पैसे खर्च किए मैच को देख पाएंगे।

फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीरीज को फ्री में देखने के लिए फैंस को एक जियो की सिम की व्यवस्था करनी होगी। जियो सिम के इंतजाम के बाद फैंस को अपने फोन में जियो टीवी ऐप डाउनलोड करना होगा। जियो टीवी ऐप पर यूजर को अपने जियो सिम के नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद टीवी चैनलों की लिस्ट आपके सामने आएगी। इसमें आपको सोनी नेटवर्क के उन चैनल पर जाना होगा जिसपर भारत और श्रीलंका के मैच का प्रसारण किया जाएगा। उस चैनल को चुनकर आप फ्री में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को देख पाएंगे।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत व संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील

ये भी पढ़ें: Paris Olympic में फुटबॉल मैच के दौरान बवाल, अर्जेंटीना की टीम के साथ लूटपाट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola