India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा टेस्ट जारी है। मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमटी, जिससे भारत को 359 रनों का टारगेट मिला है। न्यूजीलैंड के पारी के दौरान भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने एजाज पटेल का जोरदार कैच पकड़ा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां एजाज ने भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा के खिलाफ स्लॉग स्वीप शॉट खेलने का फैसला किया, जो कि गलत साबित हुआ।
सुंदर के कैच की हो रही जमकर तारीफ
जडेजा ने गेंद को ऑफ स्टंप्स के पास रखा। एजाज को लगा कि वो गेंद को बाउंड्री पार कराने में सफल रहेंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर सुंदर ने शानदार पकड़ कर पानी फेर दिया। कीवी बल्लेबाज के शॉट मारते ही सुंदर मिडविकेट की तरफ भागे। उन्होंने लगातार रनिंग जारी रखी ओर गेंद से नजरें नहीं हटाईं। इस तरह से उन्होंने एजाज की 12 गेंदों पर एक रन की पारी को खत्म कर दिया। सुंदर के इस कैच पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: खून से लथपथ जर्सी, शरीर पर हावी होता दर्द, फिर भी क्रीज पर डटा रहा ‘योद्धा’
भारत को मिला 359 रनों का टारगेट
वॉशिंगटन सुंदर के बेहतरीन टाइमिंग वाले कैच की बदौलत जडेजा ने पुणे में सुबह के सेशन में अपना तीसरा विकेट लिया। जडेजा इस मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में जोरदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सुंदर ने चार जबकि आर अश्विन ने दो विकेट झटके। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमटी, जिससे भारत को 359 रनों का टारगेट मिला।
टॉम लैथम ने खेली 86 रनों की पारी
न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 250 से ज्यादा स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान टॉम लैथम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 133 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में दस चौके शामिल रहे। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 48 जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने 41 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि बेंगलुरु टेस्ट जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
18 mins ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
37 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
56 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines