India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों नें टीम इंडिया की हालत खराब करके रख दी। कीवी तेज गेंदबाजों ने ऐसा कोहराम मचाया कि भारत के पांच खिलाड़ी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं बेंगलुरु टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को शामिल करके बड़ी गलती कर दी है। पहली पारी में इस खिलाड़ी ने काफी निराश किया है। जिसके रोहित के इस फैसले पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्लेइंग इलेवन का हिस्सा सरफराज खान
बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश के चलते बिना टॉस हुए रद्द हो गया था। जिसके बाद दूसरे दिन टॉस हुआ और रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब रोहित ने प्लेइंग इलेवन का जिक्र किया तो एक खिलाड़ी का नाम देखकर फैंस थोड़े हैरान रह गए थे। जी हां हम बात कर रहे हैं सरफराज खान की। जो पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या रोहित शर्मा से हो गई बड़ी गलती? बेंगलुरु टेस्ट में मिल न जाए हार
इससे पहले बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्होंने शानदार शतक भी लगाया था। लेकिन बेंगलुरु टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में गिल की जगह सरफराज खान को मौका दिया गया। पहली पारी में सरफराज खान को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान सरफराज महज तीन गेंदों का ही सामना कर पाए थे।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रोहित का फैसला भी थोड़ा गलत साबित होता हुआ दिखाई दिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। भारत की तरफ से पहली पारी में ऋषत पंत ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जायसवाल ने 13 रन बनाए। वहीं कीवी टीम की तरफ से मैट हेनरी ने 5 और विलियम ने 4 तो वहीं टिन साउदी ने एक विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: बेंगलुरु में इस कीवी तेज गेंदबाज ने दिखाया ‘आतंक’, 5 विकेट झटक टीम इंडिया को किया शर्मसार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
15 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
26 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines