India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में खराब बल्लेबाजी के बाद अब टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर जा चुके हैं। दरअसल विकेटकीपिंग के दौरान पंत को ये चोट लगी है। हालांकि चोट कितनी ज्यादा गंभीर है इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
ध्रुव जुरेल को बुलाया गया
चोट लगने के बाद पंत से चला नहीं जा रहा था, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर ले जाया गया। पंत की जगह विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल को मैदान पर बुलाया गया। पंत की चोट ने अब टीम इंडिया की टेंशन को भी थोड़ा बढ़ा दिया है। हालांकि अभी पंत की चोट पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें;- हरकतों से फिर बाज नहीं आए माइकल वॉन, भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन पर उगला जहर
दरअसल 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर ये घटना हुई, रवींद्र जडेजा द्वारा फेंकी गई गेंद तेजी से घूमी और उनके घुटने के किनारे पर लगी। दिसंबर 2022 से मैदान से बाहर रहने के बाद बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी की थी और इस सीरीज में पंत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक भी लगाया था।
न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत
बेंगलुरु टेस्ट पर कीवी टीम की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। भारत को महज 46 रनों पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। फिलहाल कीवी टीम के पास 100 से ज्यादा रनों की बढ़त भी हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सिराज और कॉन्वे के बीच हुई तीखी बहस, फैंस ने ऐसे लिए मजे
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
14 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
23 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines