India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को इस मैच से आराम दिया गया है। ऐसे में मोहम्मद सिराज की जिम्मेदारी थोड़ी ज्यादा बढ़ गई है। पहली पारी में सिराज ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए कमाल की गेंदबाजी का नजारा भी पेश किया। पहली पारी में सिराज ने 4 विकेट चटकाए थे। वहीं वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी सिराज ने बड़ा बयान दिया।
वर्कलोड मैनेजमेंट पर क्या बोले सिराज?
स्काई स्पोर्ट्स पर वर्कलोड मैनेजमेंट पर बातचीत करते हुए सिराज ने बताया “मुझे देश के लिए खेलना पसंद है और मैं सिर्फ मैच खेलने के लिए सोचता हूं, मैं ब्रेक के बारे में नहीं सोचता। मैं हमेशा अपनी टीम, अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरी रणनीति सरल रहती है और उसके मुझे अच्छे परिणाम भी मिलते हैं।”
तीसरे दिन सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता
तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 118 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आकाश दीप ने 66, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की भी दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही।
पहले विकेट के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई थी। वहीं दिन की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाया। जैक क्रॉली के रूप में टीम इंडिया को पहली सफलता मिली। क्रॉली दूसरी पारी में 14 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल ने IND vs ENG टेस्ट सीरीज में बना दिए 11 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड में छा गए कप्तान साहब
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
47 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
52 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
54 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines