India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में 4-4 बदलाव देखने को मिले हैं। ऋषभ पंत इस मैच का हिस्सा नहीं है उनको मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके चलते टीम इंडिया को ये झटका लगा है। इस सीरीज में पंत टीम इंडिया के उपकप्तान भी थे, वहीं उनके बाहर होने के बाद बड़ा सवाल ये था कि अब ओवल टेस्ट में उपकप्तान कौन होगा?
ये खिलाड़ी बना उपकप्तान
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए थे। सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। पंत का बाहर होना टीम इंडिया के लिए भी बड़ा झटका है। वहीं अब ओवल टेस्ट में पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की उपकप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। अगर किसी कारण शुभमन गिल मैदान से बाहर जाते हैं तो फिर केएल राहुल कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
पहली पारी में फ्लॉप हुए केएल राहुल
ओवल टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पहले दिन भारतीय टीम को 6 बड़े झटके दिए। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल ओवल टेस्ट के पहले दिन फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में उनके बल्ले से महज 14 रन निकले। क्रिस वोक्स ने राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
वहीं पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे। कप्तान शुभमन गिल भी पहले दिन महज 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। करुण नायर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। फिलहाल ये खिलाड़ी 52 रन बनाकर नाबाद है, वहीं वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें-केएल राहुल की फिर बदल सकती है आईपीएल टीम, पूर्व चैंपियन टीम ने दिया DC को बड़ा ऑफर
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
42 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines