केएल राहुल की फिर बदल सकती है आईपीएल टीम, पूर्व चैंपियन टीम ने दिया DC को बड़ा ऑफर 

IPL 2026: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए में बिकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने केएल राहुल को एक पूर्व चैंपियन फ्रेंचाइजी अपने साथ जुड़ने का ऑफर दे रही है। 

KL Rahul Delhi Capitals

KL Rahul Delhi Capitals

IPL 2026: सीजन 18 में बुरी तरह से फेल हुई फ्रेंचाइजियों ने अब आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल सीजन 19 के लिए ट्रेड विंडो खुला हुआ है। जिसके कारण ही स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। इस बीच आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए में बिकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने केएल राहुल को एक पूर्व चैंपियन फ्रेंचाइजी अपने साथ जुड़ने का ऑफर दे रही है। 

विज्ञापन

केएल राहुल को मिला बड़ा ऑफर 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को बड़ा ऑफर दिया है। केकेआर की फ्रेंचाइजी केएल राहुल को अपने साथ जोड़ना चाहती है। खबरों के मुताबिक केकेआर की टीम राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए अब 25 करोड़ तक भी खर्च करने को तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को केकेआर ने 25 करोड़ का बड़ा ऑफर दिया है। हालांकि ये ट्रेड डील सिर्फ पैसे की होगी या फिर दिल्ली भी केकेआर के कुछ खिलाड़ी लेने में दिलचस्पी दिखा रही है। इसके बारे में अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

कप्तान की तलाश कर रही है कोलकाता नाइट राइडर्स 

आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी। जहां पर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी एक नए कप्तान की तलाश कर रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके केएल राहुल फिलहाल टीम की पहली पसंद बन गए हैं। ऐसे में केकेआर की टीम इस ट्रेड डील को पूरा करने का लिए सारी ताकत लगा रही है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ