हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज के मुरीद हुए कोच ब्रेंडन मैकुलम, दिल खोलकर की भारतीय गेंदबाज की तारीफ

ओवल टेस्ट में जिस तरह से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की, उनकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है। इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम भी खुद को सिराज की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
Mohammed Siraj

India vs England 5th Test: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज को 2-2 पर खत्म किया। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की जीत में सिराज का अहम योगदान रहा। हर कोई अब सिराज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है। वहीं इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी मैच के बाद मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की।

सिराज के मुरीद हुए मैकुलम

मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा “सिराज ने जब आखिरी विकेट लिया तो हम भले ही तब निराश थे, लेकिन जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी की एक क्रिकेटर के रूप में मैं उनके जज्बे की प्रशंसा करता हूं। ये 5 मैचों की सीरीज कमाल की रही है और सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक थी।”

विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे सिराज

इस सीरीज में सीरीज का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद भी डाली। जब-जब जसप्रीत बुमराह मैच से बाहर रहे, सिराज पूरी जिम्मेदारी से गेंदबाजी करते हुए विकेट निकाली। इस सीरीज में सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

विज्ञापन

उन्होंने इस 5 मैचों की सीरीज में 23 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट चटकाए, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं मैच की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola