हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, अब पहले पायदान पर होगी नजरें

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
shubman gill-virat kohli

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को टीम इंडिया जीत तो नहीं सकती है, लेकिन ड्रॉ जरूर करा सकती है और उसके लिए आज ज्यादा से ज्यादा कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल को खेलना होगा। दूसरी पारी में टीम इंडिया के 2 विकेट बिना कोई रन बने ही गिर गए थे, इसके बाद शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि पूर्व कप्तान विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

टूट गया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

अभी तक इस सीरीज में शुभमन गिल कमाल की लय में दिखाई दिए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और दोहरा शतक देखने को मिल चुका है। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट में गिल फ्लॉप रहे थे, लेकिन अब मैनचेस्टर में फिर ये भारतीय कप्तान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। चौथे दिन मुश्किल परिस्थितियों मे आकर गिल ने शानदार अर्धशतक लगाया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने 78 रन बना लिए थे। अब शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। वहीं शुभमन गिल अभी तक इस टेस्ट सीरीज में 697 रन बना चुके हैं। उनसे आगे अब दिग्गज सुनील गावस्कर हैं, जिनका रिकॉर्ड भी गिल इसी पारी में तोड़ सकते हैं। सुनील गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे।

विज्ञापन

गिल-राहुल ने टीम इंडिया का कराया कमबैक

इंग्लैंड ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 669 रन बनाकर टीम इंडिया पर 300 से ज्यादा रन की लीड ले ली थी। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। शून्य पर ही टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन के रूप में 2 बड़े झटके लग गए थे।

इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट गिरने नहीं दिया। गिल 78 और केएल राहुल 87 रन बनाकर नाबाद है। अगर टीम इंडिया आज पूरा दिन खेल लेती है तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया 137 रन पीछे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच से क्यों बाहर हुए करुण नायर? बैटिंग कोच ने अब दिया जवाब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola