IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच में करुण नायर को मौका नहीं मिला। हालांकि वह शुरुआती तीन मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उन्हें मौका नहीं मिला। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने करुण को न खेलने पर बड़ा अपडेट दिया। इसके अलावा उन्होंने केएल राहुल और शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर भी बात की है।
क्यों नहीं खेले करुण नायर?
सितांशु कोटक ने कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इस बारे में बात कर सकते हैं। जब गिल ने कहा कि हम करुण का समर्थन करेंगे, तो उनका मतलब बल्लेबाजी से था। उन्होंने बुरा प्रदर्शन नहीं किया। उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। कोटक इस सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आए। हालांकि उन्होंने गिल और नायर की बल्लेबाजी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वास और दृढ़ संकल्प दिखाया है। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह वाकई शानदार थी। राहुल ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। पिच तो खराब होगी, लेकिन और कुछ नहीं। आज और कल, हमें घंटे दर घंटे और सत्र दर सत्र ध्यान से खेलना होगा।
तीन मैच में साबित नहीं कर सके नायर
पहले मैच में नायर 0 और 20 रन ही बना पाए। इसके बावजूद मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा जताया और दूसरे मैच में मौका दिया। हालांकि वह दूसरे मैच में भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 31 और 26 रनो की पारी खेली। इसके अलावा तीसरे मैच में भी वह अपनी बल्लेबाजी का हुनर नहीं दिखा पाए। उनके बल्ले से 40 और 14 रन निकले हैं।