हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: 11 साल बाद मैनचेस्टर में खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, ऐसा रहा था प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2014 में यहां टेस्ट मैच खेला था, तब टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त भी रवींद्र जडेजा टीम इंडिया का हिस्सा थे और 11 साल बाद फिर से जडेजा मैनचेस्टर में खेलने वाले हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG

India vs England 4th Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके हैं पिछला मैच लॉर्ड्स में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी, हालांकि ये उतना आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया आजतक मैनचेस्टर में आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।

11 साल बाद मैनचेस्टर में खेलेंगे जडेजा 

टीम इंडिया ने आखिरी बार मैनचेस्टर में टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था, उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी थे। दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा साल 2014 में भी मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा थे। अब 11 साल के बाद फिर से जडेजा मैनचेस्टर में खेलने के लिए तैयार हैं। उस वक्त जडेजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बल्लेबाजी करते हुए जडेजा पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से महज 4 रन निकले थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए जडेजा को महज 1 विकेट ही मिल पाया था।

वहीं अभी तक 89 साल से टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। साल 2014 में टीम इंडिया को एमएस धोनी की कप्तानी में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के हाथों पारी और 54 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

मैनचेस्टर में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड

अभी तक मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। अब मैनचेस्टर में टीम इंडिया को अपनी पहली टेस्ट जीत का इंतजार है और फैंस को इस बार शुभमन गिल से उम्मीद है। उनकी कप्तानी में इस बार टीम इंडिया ने एजबेस्टन में भी अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उस मैच में गिल ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें दोहरा शतक भी शामिल था। हालांकि लॉर्ड्स में कप्तान गिल का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था, लेकिन अब मैनचेस्टर में फैंस को गिल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में छिड़ी जंग, PCB ने दे डाली धमकी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola