India vs England 4th Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिले, लेकिन जिस खिलाड़ी का ज्यादातर फैंस को इंतजार हो रहा था, उसको इस बार भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। जिसको लेकर ही अब पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
‘कुलदीप यादव कहां हैं?’
कापी सारे दिग्गजों का मानना है कि कुलदीप यादव एक मैच विनर खिलाड़ी है और वे आपको हर मैच में विकेट निकालकर दे सकते हैं, जिसके चलते उनको प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। उनमें से एक आर अश्विन भी हैं। अब आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा ” देखिए, आप नंबर 8 के बल्लेबाज से 20-30 अतिरिक्त रन की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन अगर नंबर 8 का वह खिलाड़ी 2-3 विकेट ले लेता है, तो टेस्ट मैच का रुख बदल सकता है। मैनेजमेंट ने लॉर्ड्स और बर्मिंघम में नीतीश कुमार रेड्डी को खिलाने का फैसला किया, लेकिन वह अभी बेन स्टोक्स नहीं हैं।”
आगे अश्विन ने कहा ” जब नितीश कुमार रेड्डी छठे नंबर पर नहीं खेल पाए, तो कुलदीप यादव को खिलाना कोई मुश्किल काम नहीं था, हालांकि बुमराह का कार्यभार संभाल लिया गया है, फिर भी यह आसान काम नहीं है। कुलदीप यादव की कमी खल रही है। अगर कोई मुझसे कहता कि कुलदीप यादव पहले चार टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे, तो मुझे बहुत हैरानी होती, यह हमारी बल्लेबाजी के प्रति दीवानगी है। 20-30 रनों की वो बढ़त अब खत्म हो गई है।”
प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव
मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव देखने को मिले हैं। करुण नायर, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। जबकि साईं सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत जुनून देख गदगद हुए संजीव गोयनका, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
30 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines