IND vs ENG: ऋषभ पंत का जुनून देख गदगद हुए संजीव गोयनका, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत चोटिल पैर को लेकर बल्लेबाजी करने उतरे। इस दौरान उन्होंने शानदार अर्दशतक लगाया, पंत का ये जुनून देखकर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका भी गदगद हो गए। गोयनका ने सोशल मीडिया पर पंत को लेकर पोस्ट शेयर की।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

India vs England 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंजरी के बाद भी मैदान पर वापस लौटकर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस, पूर्व दिग्गजों का दिल जीत लिया। क्रिकेट और देश के प्रति ऋषभ पंत का जुनून देखकर हर कोई उनका गुणगान कर रहा है। पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान पंत को क्रिस वोक्स की एक गेंद उनके दाहिने पैर में लगी थी, जिससे उनको गंभीर चोट लग गई थी और पंत को रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वहीं मैच के दूसरे दिन पंत दर्द में भी बल्लेबाजी करने उतरे और उनका ये साहस देकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी गदगद हो गए। गोयनका ने पंत को लेकर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की।

विज्ञापन

ऋषभ पंत के मुरीद हुए संजीव गोयनका

पहले दिन ऋषभ पंत इंजर्ड होकर मैदान से बाहर चले गए थे। पहले दिन पंत ने 37 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद उनको रिटायर हर्ट होना पड़ा था। वहीं दूसरे दिन पंत ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, गंभीर चोट के बावजूद पंत बल्लेबाजी करने आए और हर कोई उनका फैन हो गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने लिखा ‘सिर्फ प्रतिभा नहीं, यह चरित्र है। सलाम’ ऋषभ पंत इस बार आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ रूपये में खरीदा था हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए थे 358 रन

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 58, ऋषभ पंत ने 54 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बनाए लिए थे। दूसरे इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके चलते बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ