India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में जो रूट ने शानदार शतक लगाते हुए 104 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए थे। इस सीरीज में एकबार फिर से करुण नायर का फ्लॉप शो देखने को मिला। जिसके चलते अब करुण पर टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
करुण नायर का कटेगा टीम इंडिया से पत्ता!
करुण नायर को 8 साल के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। इस सीरीज से पहले नायर को साल 2017 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखा गया था, जिसके बाद से ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहा था। हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके नायर ने 8 साल के बाद टीम इंडिया में फिर से अपनी जगह बनाई और उनको इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया, लेकिन अभी तक करुण इस दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश किया था। इस खिलाड़ी से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन लगातार फ्लॉप होने के चलते करुण पर टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में करुण नायर को बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत मिल गई थी लेकिन वे इसको ज्यादा देर बरकार नहीं रख पाए। दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले एजबेस्टन टेस्ट में भी करुण कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से 31 और दूसरी पारी में 26 रनों की पारी निकली थी। अब अगर लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन का ऐसा ही रहता है तो करुण का टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Joe Root के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक झटके में पीछे छूटे राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
25 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
34 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines