India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने सबसे ज्यादा 104 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 143 रन बना लिए थे। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जो रूट ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे लगा कि वे पंत से थोड़े डरे हुए है।
पंत को लेकर क्या बोले जो रूट?
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर जो रूट ने कहा “भारत के लिए रन बनाना मुश्किल होगा, लेकिन ऋषभ पंत अपनी रणनीति पर चलेंगे। वे जोखिम उठाकर रन बनाएंगे।” पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा था।
जायसवाल पहली पारी में 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद करुण नायर 40 और कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे दिन टीम इंडिया को पहली पारी में 3 बड़े झटके लगे।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 387 रन
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने 104 रन, ब्रायडन कॉर्स ने 56 रन, जेमी स्मिथ ने 51 और बेन स्टोक्स-ओली पोप ने 44-44 रन की पारी खेली थी।
वहीं लॉर्ड्स की पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी 2-2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Joe Root के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक झटके में पीछे छूटे राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
24 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन दिन होगा भारत का पहला मैच, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
28 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
30 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines