हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: बुमराह को चिढ़ा रहे थे रवींद्र जडेजा! फिर तेज गेंदबाज ने ऐसे दिया करारा जवाब

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा ने मजाक करते हुए जसप्रीत बुमराह को चिढ़ाने की कोशिश की, जिसपर बुमराह ने उनको करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रनों पर रोक दिया था। जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा था। बुमराह ने पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा उनको मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए दिखाई दिए, जिसपर बुमराह ने भी उनको जवाब दिया।

जडेजा को क्या बोले जसप्रीत बुमराह?

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने इसका ज्यादा जश्न नहीं मनाया। हालांकि साथी खिलाड़ी जोर दे रहे थे कि वे जश्न मनाए। इस बीच ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय रवींद्र जडेजा ने बुमराह से कहा “हमें भी ‘वेल बोल्ड’ कहकर तारीफ करो।” यह सुनकर बुमराह ने जडेजा को गले लगा लिया और कहा, “मैं तो आपके लिए ही बोल रहा था।”

पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 74 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। ये घर के बाहर टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का 13वां 5 विकेट हॉल है, इसके साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन

केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान कुछ अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी। दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद करुण नायर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लग चुका था, हालांकि केएल राहुल अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरे शानदार अर्धशतक लगाया। फिलहाल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम इंडिया से कट सकता है इस खिलाड़ी का पत्ता, सेलेक्टर्स के लिए बना सिरदर्द!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola