India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड को 4 बड़े झटके भी लगे। जो रूट अपने शतक से महज 1 रन दूर है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहले दिन नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे, हालांकि सभी गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज हैरी ब्रूक को बोल्ड किया वो गेंद काफी कमाल की थी।
बुमराह के सामने नहीं चला नंबर-1 बल्लेबाज
इस मैच के शुरुआती सेशन में जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिल पाई थी, जो टीम इंडिया के लिए थोड़ा चिंता का विषय था क्योंकि बुमराह अक्सर पहले सेशन में ही 1 या 2 विकेट निकाल लेते हैं लेकिन पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बुमराह के सामने समझदारी से बल्लेबाजी की, लेकिन बुमराह कहा रुकने वाले थे। उन्होंने पहले दिन का पहली सफलता हैरी ब्रूक के रूप में ली। बुमराह की शानदार गेंद के आगे टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज हैरी ब्रूक चारोखाने चित होकर बोल्ड हो गए थे। पहली पारी में हैरी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 251 रन बनाए। लॉर्ड्स के मैदान पर एकबार फिर से जो रूट को कमाल की बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस मैदान पर रूट का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक लॉर्ड्स में 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं, जिसके बाद अब रूट लॉर्ड्स में आठवां शतक लगाने से महज 1 रन दूर है।
बुमराह-जडेजा को मिली 1-1 सफलता
पहले दिन जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिल पाई थी। जहां बुमराह ने हैरी ब्रूक को आउट किया तो वहीं जडेजा ने ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जबकि पिछले मैच के हीरो रहे आकाश दीप को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मजाक-मजाक में ये क्या कह गए रवि शास्त्री? भारतीय खिलाड़ी को लाइव कमेंट्री में कह दिया ‘जोकर’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines